फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छाए रहे बादल, गर्मी से मिली थोड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
36 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान, आज बारिश के आसार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में रविवार सुबह मौसम सुहावना रहा। आसमान में बादल छाए रहने और हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह के समय मौसम खुशनुमा रहा, लेकिन करीब 11 बजे तेज धूप निकलने के बाद गर्मी और उमस बढ़ गई। इससे दोपहर के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दिन में हल्की हवा चलती रही, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलती रही।
विज्ञापन


सुबह मौसम अच्छा होने के कारण पार्कों और खुले स्थानों पर लोगों की आवाजाही दिखाई दी। लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए। लेकिन धूप तेज होने के बाद बाहर निकलने वाले लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। उमस के कारण लोग पसीने से परेशान नजर आए। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की उम्मीद है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें