फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एचसीएस परीक्षा के लिए 80 केंद्रों पर 700 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
-केंद्रों के 500 मीटर दायरे में वाहन पार्किंग प्रतिबंधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा को लेकर फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जिले के 80 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के लिए 700 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक केंद्र पर दो महिला पुलिसकर्मियों सहित कुल सात कर्मचारी तैनात रहेंगे। साथ ही सेंट्रल, बल्लभगढ़ और एनआईटी जोन में एक-एक प्लाटून को रिजर्व रखा गया है।

यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी सहायक पुलिस आयुक्त यातायात को सौंपी गई है। दिल्ली-बदरपुर बॉर्डर, पलवल-फरीदाबाद मार्ग, मांगर-पाली और शूटिंग रेंज बॉर्डर से आने वाले मार्गों पर अलग से ट्रैफिक ड्यूटियां लगाई गई हैं। इसके अलावा टोल टैक्स पर यातायात प्रबंधन के लिए 4-4 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार, परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में वाहन पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर होटल, धर्मशाला और सराय की नियमित चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी निगरानी रखी जा रही है ताकि परीक्षा से संबंधित किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था और यातायात सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें