फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यातायात नियम तोड़ने पर 10 महीने में 6.20 लाख से अधिक लोगों के चालान

विज्ञापन
फरीदाबाद में यातायात के नियमों का पालन नही करने वाले वाहन चालकों का चालान काटते पु​लिसकर्मी। स्
विज्ञापन
सबसे अधिक 1.72 लाख चालान बगैर हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चलाने के आरोप में काटे गए
विज्ञापन

ओवरस्पीड के भी 51 हजार से अधिक चालान काटे गए

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस की चालान कार्रवाई लगातार जारी है। बीते 10 महीने के दौरान यातायात पुलिस की ओर से नियम तोड़ने के आरोप में 6.20 लाख से अधिक लोगों के चालान काटे गए हैं। यातायात पुलिस के अनुसार कुल 6 लाख 20 हजार 406 चालान जनवरी से अक्तूबर 2025 के दौरान काटे गए हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या बगैर हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चलाने व पीछे बैठे वालों की हैं। अकेले इसी आरोप में 1.72 लाख से अधिक चालान काटे गए हैं।

तेज गति में वाहन चलाकर भी नियम तोड़ते हैं स्मार्ट सिटी के लोग
शहर में दुपहिया वाहन के बाद तेज गति से वाहन चलाकर यातायात नियम तोड़ने वालों की संख्या काफी अधिक है। इस आरोप में जनवरी से अक्तूबर 2025 के दौरान 51727 चालान पुलिस की ओर से काटे गए हैं। तेज गति से वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। इसके साथ ही शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में भी यातायात पुलिस की ओर से 6959 चालान किए गए हैं। शराब पीकर वाहन चलाना न केवल अपराध है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसके साथ ही वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाने के आरोप में भी पुलिस ने 11351 चालान काटे हैं। पुलिस की मानें तो वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है।
विज्ञापन


सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए अपना योगदान दें

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस, यातायात नियमों का पालन कराने के लिए प्रतिबद्ध है और आम जनता से सहयोग की अपेक्षा करती है। आइए, हम सभी मिलकर सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए अपना योगदान दें। यातायात नियमों के उल्लंघन से बचें और सुरक्षित यात्रा करें। किसी भी यातायात समस्या या शिकायत के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 0129-2267201, 2225999 पर संपर्क करें। आपकी छोटी सी सावधानी और नियमों का पालन न केवल आपकी, बल्कि दूसरों की भी सुरक्षा का गारंटी है।
यातायात नियमों का पालन करने के लिए पुलिस कर रही जागरूक
- हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। हेलमेट आपकी और आपके प्रियजनों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
- स्पीड लिमिट का पालन करें। तेज गति से गाड़ी चलाना जानलेवा हो सकता है। निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।
- शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। शराब पीकर वाहन चलाना अपराध है और यह आपकी और दूसरों की जान को खतरे में डालता है। अगर आप शराब पी चुके हैं, तो किसी सुरक्षित व्यक्ति को गाड़ी चलाने दें।
विज्ञापन

- गाड़ी की ग्लास पर काली फिल्म न लगाएं। काली फिल्म से दृश्यता कम होती है और यह दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए ग्लास पर काली फिल्म लगाने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें