फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा का बल्लभगढ़ में हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
26 नवंबर को दिल्ली के राजघाट पर होगा समापन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



बल्लभगढ़। सर्व सेवा संघ, समस्त गांधी जन और लोकतांत्रिक संगठनों की ओर से वाराणसी के राजघाट से 2 अक्तूबर को शुरू की गई एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा सोमवार को बल्लभगढ़ पहुंची। बल्लभगढ़ में मेट्रो स्टेशन के निकट पदयात्रा का हरियाणा किसान संघर्ष समिति, महर्षि परशुराम ब्राह्मण एकता मंच और साईंराम आसरा ट्रस्ट की ओर से फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन




हरियाणा किसान संघर्ष समिति के चेयरमैन एडवोकेट बृजमोहन वशिष्ठ ने बताया कि संविधान, लोकतंत्र, सदभावना, इंसाफ और निर्भयता के लिए 2 अक्तूबर को वाराणसी के राजघाट से शुरू हुई पदयात्रा एक हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 26 नवंबर को दिल्ली के राजघाट पहुंचेगी। जहां पर पदयात्रा का समापन होगा। पदयात्रा का स्वागत करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष डीके शर्मा, प्रदेश महासचिव किशन सिंह चहल, महर्षि परशुराम ब्राह्मण एकता मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र पाराशर, हेमराज शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें