फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेगा जॉब फेयर में पांच हजार से अधिक युवाओं ने लिया भाग, 1500 को मिला रोजगार

विज्ञापन
फरीदाबाद जेसीबोस यूनिर्वसिटी में आयोजित रोजगार मेला में पंजीकरण करवाते युवा । संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बोले- विकास के साथ रोजगार, पारदर्शिता और विश्वास से बदल रही तस्वीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शनिवार को मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इस मेगा जॉब फेयर में लगभग 125 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, जबकि पांच हजार से अधिक युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और करीब 1500 युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि फरीदाबाद अवसरों की धरती बनकर उभर रहा है, जहां युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए प्रभावी मंच तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक बड़े संकल्प का परिणाम है, जिसमें सेवा और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
विज्ञापन


दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों से पहुंचे युवा

इस मेगा जॉब फेयर में दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों से हजारों युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि वे काफी समय से मेगा जॉब फेयर का इंतजार कर रहे थे। अधिकतर युवाओं ने संभावना जताई कि उन्हें रोजगार मिल जाएगा। हालांकि कई युवाओं को आने वाली कंपनियों की जानकारी नहीं थी, इसकी वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा।

युवाओं से बातचीत

जॉब फेयर में अच्छी कंपनी आई हैं। यह जॉब पाने का अच्छा अवसर है। मैंने अभी इंटरव्यू दिया है। इसका परिणाम कुछ दिनों बाद आएगा। उम्मीद है कि जॉब मिल जाएगी।- तुषार कौशिक

मैंने मानव रचना यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। मैं इससे पहले कहीं और जॉब कर रहा था। इस जॉब फेयर के बारे में जानकारी मिली तो इंटरव्यू देने चला आया।- योगेश
विज्ञापन


कंपनी तीन लाख तक का पैकेज दे रही हैं। कॅरिअर के शुरुआती दौर में इतना पैकेज ठीक है। अभी जॉब मिल रही है। यह अच्छी बात है।- गौरव
मुझे जॉब फेयर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। मेरा प्रोफाइल उनकी डिमांड से मैच नहीं हो रहा है। यहां कई कंपनियां आई हैं। मेरा सिलेक्शन किसी न किसी कंपनी में हो जाएगा।- सुमित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें