फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 10 माह में 36 हजार से अधिक चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेट और एचएसआरपी के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बिना नंबर प्लेट और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई जारी है। इस साल एक जनवरी से 29 अक्तूबर 2026 तक 36,188 चालान किए गए हैं। इनमें एचएसआरपी नहीं लगाने के 20,435 और बिना नंबर प्लेट के 15,753 चालान शामिल हैं।
एचएसआरपी से जुड़े उल्लंघनों के चालान की संख्या बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों से अधिक रही। कुल कार्रवाई में एचएसआरपी के चालान बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के चालान से 4,682 अधिक दर्ज किए गए। महीनेवार आंकड़ों के अनुसार, मई में सबसे अधिक 6,127 चालान हुए। इसके बाद अक्तूबर में 5,938 चालान दर्ज किए गए। फरवरी में सबसे कम 1,435 चालान किए गए। यातायात थाना प्रभारी अनोज कुमार ने बताया कि वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में 1,856, मार्च में 2,390 और अप्रैल में 3,569 चालान हुए। जून में 4,219, जुलाई में 3,612, अगस्त में 3,156 और सितंबर में 3,886 चालान दर्ज किए गए। अक्तूबर में एचएसआरपी नहीं लगाने वाले वाहनों के 3,822 और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के 2,116 चालान दर्ज किए गए। मई में दोनों श्रेणियों के चालान लगभग बराबर थे। इस महीने बिना नंबर प्लेट के 3,039 और एचएसआरपी नहीं लगाने के 3,088 चालान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें