फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 378 राजकीय स्कूलों में से केवल 40 विद्यालयों के ही नमूने जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्कूलों में पेयजल की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया बेहद धीमी
विज्ञापन

20 दिन पहले शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को दिए थे निर्देश

गौरव मिश्रा

फरीदाबाद। जिले के राजकीय स्कूलों में पेयजल की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया बेहद धीमी गति से चल रही है। शिक्षा विभाग ने करीब 20 दिन पहले सभी सरकारी स्कूलों से पानी के नमूने जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए थे। लेकिन अब तक 378 राजकीय स्कूलों में से केवल 40 विद्यालयों के ही नमूने जांच के लिए भेजे जा सके हैं।
विज्ञापन

यह संख्या जिले के कुल स्कूलों का करीब 10 फीसदी है। प्रदेश स्तर पर यह काम फरीदाबाद के मुकाबले तेजी से हो रहा है। राज्य के 14 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में से छह हजार से ज्यादा के नमूने भेजे जा चुके हैं। बल्लभगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी सुशील चौधरी ने बताया कि उच्च अधिकारियों ने हर ब्लॉक से प्रतिदिन पांच स्कूलों के नमूने भेजने के निर्देश दिए हैं। पिछले चार दिनों में 20 स्कूलों के नमूने भेजे जा चुके हैं। विभाग का लक्ष्य अगले डेढ़ से दो महीने में जिले के सभी स्कूलों के नमूने भेजने की प्रक्रिया पूरी करना है। बल्लभगढ़ और फरीदाबाद ब्लॉक से भेजे गए 40 नमूनों की रिपोर्ट सोमवार तक आ सकती है। शिक्षा विभाग का उद्देश्य सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलने वाले पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। नमूने भेजने से पहले प्रत्येक स्कूल को अपनी मौजूदा स्थिति एमआईएस पोर्टल पर दर्ज करनी है। पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही स्कूलों को पानी के नमूने जांच के लिए भेजने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें