फरीदाबाद। दिल्ली और फरीदाबाद के बीच चलने वाली नई मेमू ट्रेन शनिवार को रद्द रही। प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन संख्या 64037 फरीदाबाद से दिल्ली जंक्शन के लिए दोपहर दो बजे रवाना होती है, जबकि 64038 दिल्ली से सुबह 10:30 बजे चलकर 11:45 बजे फरीदाबाद पहुंचती है। ट्रेन निरस्त होने की सूचना न होने से स्टेशन पहुंचे यात्रियों को असुविधा हुई। निरस्त होने का कारण उत्तर रेलवे की तरफ से स्पष्ट नहीं हो पाया है। ट्रेन न मिलने पर यात्रियों को दिल्ली पहुंचने के लिए दूसरे साधन खोजने पड़े। संवाद