कांग्रेस सहित मेयर पद के 5 और पार्षद पद के 115 प्रत्याशी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नगर निगम चुनाव का परिणाम घोषित होते ही पूरे शहर में दो दिन पहले ही होली पर्व मनाना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर मेयर पद पर खड़े 6 उम्मीदवारों में से कांग्रेस प्रत्याशी सहित 5 की जमानत जब्त हो गई है। इसके अलावा पार्षद पद पर 218 प्रत्याशियों में से 115 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। इसके अलावा वार्ड नंबर 44 और वार्ड नंबर 21 से तीन प्रत्याशी ऐसे भी है। जिनको 50 से भी कम वोट प्राप्त हुए हैं।
बुधवार को नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें 224 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। जिसमें से 6 प्रत्याशी मेयर पद के व अन्य 118 प्रत्याशी पार्षद पद के प्रत्याशी थे। इनमें से 120 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। जिसमें कांग्रेस सहित 5 मेयर पद के प्रत्याशी व 115 पार्षद पद के प्रत्याशी है। जिसमें से 8 वार्ड ऐसे है। जिसमें एक-एक प्रत्याशी की जमानत जब्त हुई है। वहीं 10 ऐसे वार्ड है जिसमें दो दो प्रत्याशियों , 9 ऐसे वार्ड है जिसमें तीन तीन प्रत्याशियों, 10 ऐसे वार्ड में जिसमें चार चार प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। इसके अलावा 5 वार्ड ऐसे हैं जिसमें 5 - 5 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी को 1 लाख 75 वोट मिले । 184 वोट कम मिलने की वजह से उनकी जमानत जब्त हो गई।
50 से भी कम मिले वोट
जिले में दो ऐसे वार्ड है। जिसमें तीन प्रत्याशी को 50 से भी कम वोट प्राप्त हुए हैं। वार्ड नंबर 21 में दो प्रत्याशी को 50 वोट से भी कम वोट मिले हैं। जिसमें मनोज भड़ाना और ललित भड़ाना हैं। दोनों निर्दलीय उम्मीदवार थे। मनोज भड़ाना को 30 वोट मिले हैं। वही ललित भड़ाना को 21 वोट मिले हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 44 में अनूप नागर निर्दलीय लड़े थे। उनको भी मात्र 37 वोट प्राप्त हुए हैं।
12 प्रत्याशी को मिले 100 से भी कम वोट
45 वार्ड पर कुल 218 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। जिसमें 15 ऐसे उम्मीदवार है जिनको 100 से कम वोट मिले है। वार्ड नंबर 21 और वार्ड नंबर 24 में दो दो प्रत्याशी है जिनको 100 से कम वोट मिले है। वहीं वार्ड नंबर 1,3,14,16,17,20,22,23,32,40,41 और 44 में एक- एक प्रत्याशी ऐसे है, जिनको 100 वोट से भी कम वोट प्राप्त हुए है।
वार्ड 12 में किसी की जमानत नहीं हुई जब्त
वार्ड 12 से दो प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। जिसमें बीजेपी प्रत्याशी सुमन बाला को 8 हजार 901 वोट प्राप्त हुए वहीं दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रवीर को 3 हजार 327 वोट प्राप्त किए है। इस वार्ड में दूसरे प्रत्याशी की भी जमानत जब्त नहीं हुई है।