संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 88 स्थित एसआरएस रेजीडेंसी सोसाइटी में शनिवार की शाम को श्रीकृष्ण रासलीला व नंदोत्सव का भव्य आयोजन भक्ति-भाव के साथ सम्पन्न हुआ। पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में रासलीला मंडली की ओर से प्रस्तुत कृष्ण लीलाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया और अंत तक उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, जिससे सोसाइटी में उत्सव का माहौल बन गया।
इस सफल आयोजन के लिए आरडब्ल्यूए परिवार, केपी सिंह, अरविंद, मंदिर समिति, गो-रक्षा समिति एवं सभी निवासियों का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल और स्मरणीय बनाया। कार्यक्रम के समापन पर सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।