संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विज्ञान एवं जीव विज्ञान संकाय की ओर से नए छात्रों के लिए दस दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। इस दौरान छात्रों को विश्वविद्यालय की कार्य प्रणाली, अवसरों एवं संसाधनों के विषय में जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (मीरपुर) के कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव मौजूद रहे। जबकि इसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुशील कुमार तोमर ने की।
विश्वविद्यालय में विभिन्न शिक्षण-अध्ययन और अनुसंधान सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की कौशल, नवाचार और शोध-उन्मुख शिक्षण-अध्ययन प्रणाली विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक है। छात्रों को अनुशासित रहते हुए विश्वविद्यालय की सुविधाओं को बेहतर उपयोग करने की सलाह दी। मुख्य अतिथि प्रोफेसर जेपी यादव ने छात्रों को शिक्षा के साथ अनुशासन और परिश्रम को अपनाने के लिए प्रेरित किया। डीन (संस्थान) प्रोफेसर संदीप ग्रोवर ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। छात्रों को विश्वविद्यालय की समृद्ध विरासत और शैक्षणिक मूल्यों से परिचित कराया। इस अवसर पर डीन (इंस्टीट्यूशन) प्रो. संदीप ग्रोवर, साइंसेज एंड लाइफ साइंसेज की डीन प्रो. नीतू गुप्ता, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. मुनीष वशिष्ठ, फिजिक्स विभाग की अध्यक्षा डॉ. अनुराधा गुप्ता, डॉ. रवि कुमार और डॉ. काकोली दत्त उपस्थित थे।