खेड़ी मास्टर रोड पर प्रस्तावित भूमि पर आपत्ति, मंत्री ने दिया समाधान का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी मास्टर रोड पर कब्रिस्तान के लिए भूमि आवंटन के विरोध में शुक्रवार को पूर्व जिला पार्षद एडवोकेट जगत सिंह भाटी के साथ कई गांवों के ग्रामीण केंद्रीय राज्यमंत्री से मिले। लोगों ने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से उनके सेक्टर-28 स्थित कार्यालय पर मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों के अनुसार जिस स्थान पर कब्रिस्तान के लिए भूमि अलॉट की गई है, वहां दूर-दूर तक मुस्लिम आबादी नहीं है। ऐसे में इस आवंटन का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने मांग रखी कि ग्रामीणों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय को बदलना चाहिए।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने मौके पर ही एचएसवीपी प्रशासक से बात कर इस समस्या का शीघ्र समाधान निकालने का निर्देश दिया। इस मौके पर भूपानी के पूर्व सरपंच संजय भाटी, सुधीर, सतपाल नर्वत, धनसिंह और अजय चौहान मौजूद रहे।