फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बड़खल कॉलोनी में मोबाइल टॉवर लगाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बड़खल कॉलोनी में लगाए जा रहे मोबाइल टॉवर का जमकर विरोध हो रहा है। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। लोगों का कहना है कि नए मोबाइल टॉवर से क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट और विकिरण का खतरा बढ़ेगा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मोहसिन ने बताया कि कॉलोनी में 400 से 500 घर हैं। मोबाइल टॉवर लगने से क्षेत्र में ह्रदय रोग और कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा बढ़ेगा। इसके अलावा टॉवर के नजदीक ही मंदिर और स्कूल भी हैं। शॉर्ट सर्किट की वजह से स्कूल में पढ़ रहे बच्चे खतरे में पड़ सकते हैं। उन्होंंने कहा कि हमने पहले भी टॉवर के खिलाफ आवेदन दिया था, तब इसका काम रोक दिया गया था, लेकिन अब यह फिर से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें