फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कराटे में बेटियों के आगे विपक्षी ध्वस्त, जीते 9 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-17 में चार पदकों सहित टीम बनी ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने 9 पदक अपने नाम किए। इनमें अंडर- 17 में चार, अंडर-19 में तीन और अंडर-14 में दो पदक हासिल किए। अंडर-17 के 44 किलोग्राम भार वर्ग में आस्था गिरी और 56 किलोग्राम में पूर्वी के नाम स्वर्ण पदक रहा। वहीं 48 किलोग्राम में गौरी ने रजत पदक हासिल किया। 36 किलोग्राम भार वर्ग में अन्वी के नाम कांस्य पदक रहा। अंडर-19 में 56 किग्रा में स्तुति मिश्रा, 64 किग्रा में मन्नत और प्लस 68 किग्रा में भव्या डागर ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


अंडर-14 में 38 किलोग्राम में सान्वी ने रजत पदक हासिल किया। 50 प्लस किग्रा में आद्या सूत ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-17 में दो स्वर्ण सहित कुल चार पदक जीतने वाली फरीदाबाद की टीम प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बनने में कामयाब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें