फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रणव बने मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। महादेव देसाई क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए मुकाबले में एमडी जूनियर क्रिकेट अकादमी ने एमडी क्रिकेट अकादमी को चार विकेट से हरा दिया। 30 ओवर मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को आई एमडी अकादमी 29 ओवर में 192 रनों पर ऑल आउट हो गई। सौरव ने 50 और कृष्णम गौर ने 44 रन बनाए। एमडी जूनियर से मयंक, शिवांश और सत्यम ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में एमडी जूनियर ने 29 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रणव ने 84 और विशाल यादव ने 27 रनों का योगदान दिया। एमडी अकादमी से आदित्य ने तीन और देवांश ने दो विकेट लिए। प्रणव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें