फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नोएडा से चार लाख रुपये में खरीदकर लाए थे अफीम, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नोएडा से चार लाख रुपये में अफीम खरीदकर लाने के आरोप में क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने विपिन, सुखवीर और कथित सप्लायर रानू को गिरफ्तार किया है। विपिन और सुखवीर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के गांव बांस बरोलिया के निवासी हैं और फिलहाल पल्ला की मोहन सरपंच कॉलोनी में रह रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने इनके कब्जे से 1.588 किलोग्राम अफीम और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, 16 अक्तूबर को टीम को सूचना मिली थी कि नहर पार रोड, पल्ला क्षेत्र में कुछ लोग अफीम लेकर आने वाले हैं। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विपिन और सुखवीर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 1.588 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने नोएडा निवासी रानू से करीब चार लाख रुपये में अफीम खरीदकर लाने की बात बताई। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया था। जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने रानू को भी नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें