फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 4500 रुपये में सिलिंडर खरीदने को मजबूर संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
चाय से लेकर खाने की थाली तक के बढ़े दाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में गैस की किल्लत आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही है। शहर में एलपीजी सिलिंडर की नियमित सप्लाई न मिलने के कारण चाय की टपरियों, ढाबों, रेस्तरां और सड़क किनारे लगने वाली रेहड़ियों पर खाने-पीने की चीजों के दाम 10 से 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि छोटे व्यवसायी अपनी आजीविका बचाने के लिए ब्लैक मार्केट से 4500 से 5000 रुपये तक में घरेलू सिलिंडर खरीदने को मजबूर हैं, जबकि इसकी असल कीमत करीब 915 रुपये है।
विज्ञापन


गैस की कमी का सीधा असर ग्राहकों की थाली पर दिख रहा है। जो चाय पहले 10 रुपये की मिलती थी, उसके दाम अब बढ़कर 15 रुपये हो गए हैं। इसी तरह, ढाबों और रेस्तरां पर मिलने वाली खाने की थालियों की कीमतों में भी करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मार्केट के दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों का आरोप है कि उन्हें नियमित सप्लाई में सिलिंडर नहीं मिल रही है। संचालकों का कहना है कि अगर गैस की उपलब्धता सामान्य नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में कीमतें और भी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

सिलिंडर की नियमित सप्लाई नहीं मिल रही है। मजबूरी में 4500 रुपये तक ब्लैक में खरीदना पड़ रहा है।- नाजिम , ढाबा संचालक
गैस की किल्लत के चलते अब कोयले का सहारा है। कच्चा कोयला भी 35 से बढ़कर 70 रुपये किलो हो गया है।-दिनेश, रेस्तरां मालिक
लागत इतनी बढ़ गई है कि चाय के दाम बढ़ाना हमारी मजबूरी बन गई है, वरना दुकान बंद करनी पड़ेगी।-प्रमोद, टपरी संचालक
घरेलू सिलिंडर के लिए भी आपसी लोगों को पांच गुना ज्यादा दाम देने पड़ रहे हैं, जिससे पूरा मुनाफा खत्म हो रहा है।-धीरज, रेहड़ी पटरी संचालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें