फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मशीन पर काम करते समय ऑपरेटर की अंगुलियां कटी, केस दर्ज

Fri, 23 Jun 2023 06:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित का आरोप थाना पुलिस ने नहीं सुनी, पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव वजीरपुर स्थित एक फैक्टरी में मशीन पर काम करते समय ऑपरेटर के हाथ की अंगुलियां कट गईं। मामला पांच मई का है। आरोप है कि थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत नहीं सुनी। मजबूर होकर पीड़ित ने पुलिस आयुक्त के जनता दरबार में गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद खेड़ीपुल थाना पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परमेश्वरी कॉलोनी निवासी श्याम सुंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वजीरपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। पांच मई को वह फैक्टरी में रोलर मशीन रबड़ मिक्सचर की मशीन चला रहा था। काम करने के दौरान मशीन में उसके दोनों हाथ फंस गए। घटना में दोनों हाथों की अधिकांश अंगुलियां कट गईं। हादसे के बाद फैक्टरी मालिक ने इलाज कराने का आश्वासन दिया। आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने खेड़ीपुल थाना पुलिस से सांठ-गांठ कर ली और इलाज कराने से मना कर दिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित सेक्टर-21सी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में अपनी शिकायत लेकर गया। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें