फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल में कर्मचारियों की कमी से व्यवस्थाएं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजीकरण की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, मरीजों को इलाज शुरू होने से करना पड़ता है लंबा इंतजार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके अस्पताल में कर्मचारियों की कमी का असर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर साफ दिखाई दे रहा है। अस्पताल के पर्ची काउंटर पर जहां चार कर्मचारियों की आवश्यकता है, वहीं शनिवार को केवल दो कर्मचारी ही ड्यूटी पर मौजूद रहे। इससे मरीजों को घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

बीके अस्पताल में प्रतिदिन करीब ढाई से तीन हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। मरीजों की भारी संख्या के मुकाबले कर्मचारियों की कमी के कारण पंजीकरण की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसका असर अस्पताल की अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ता है और मरीजों को इलाज शुरू होने से पहले ही लंबा इंतजार करना पड़ता है। कर्मचारियों का कहना है कि स्टाफ की कमी के चलते उन्हें कई बार डबल ड्यूटी करनी पड़ती है। लगातार अतिरिक्त कार्यभार के कारण काम का दबाव बढ़ रहा है, जिससे कर्मचारियों के साथ-साथ मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के कर्मियों के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती नहीं की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि पर्ची काउंटर पर पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराया जाए तो मरीजों को राहत मिलेगी और अस्पताल की व्यवस्था भी बेहतर होगी। मरीजों और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग से बीके अस्पताल में रिक्त पदों को जल्द भरने और पंजीकरण काउंटर पर पर्याप्त कर्मचारियों की नियुक्ति करने की मांग की है, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।


इस बारे में जानकारी नहीं है। इसको लेकर जांच की जाएगी, उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. विकास गोयल, कार्यकारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें