फरीदाबाद। वार्ड-8 के कई इलाकों में खुले मैनहोल और सीवर के क्षतिग्रस्त ढक्कन लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। सड़क और रास्तों के किनारे खुले मैनहोल से राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी हादसे का डर बना रहता है।
कई जगह खुले मैनहोल के आसपास सुरक्षा के लिए बैरिकेड या चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं। दिन में तो लोग देखकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने पर खुले मैनहोल दिखाई नहीं देते। वार्ड-8 निवासी शंकर ने बताया कि मैनहोल खुला होने से हर समय हादसे का डर रहता है। निवासी कंचन ने बताया कि कुछ दिन पहले ही एक बच्ची की मौत हुई थी, लेकिन प्रशासन ने इस घटना से कोई सीख नहीं ली। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया कि वार्ड में खुले मैनहोल की जांच कराई जाएगी। जहां ढक्कन नहीं है या क्षतिग्रस्त हैं, वहां जल्द नए ढक्कन लगवाए जाएंगे। संवाद