फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-37 में खुले नाले बन रहे हादसे का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से समस्या बरकरार, शिकायत के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई
विज्ञापन

रात में घर से निकलने में डरते हैं लोग

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। सेक्टर-37 में खुले नाले लोगों के लिए परेशानी और हादसे का कारण बने हुए हैं। लंबे समय से नाले खुले पड़े हैं, लेकिन इन्हें ढकने या सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले नालों के कारण उन्हें घरों से निकलने में भी परेशानी होती है। खासकर रात के समय यहां से गुजरना जोखिम भरा रहता है।



स्थानीय निवासी सुशील यादव, पवन और तरुण के अनुसार नाले के आसपास पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से अंधेरे में इनके दिखाई नहीं देने का खतरा बना रहता है। कई बार लोग और दोपहिया वाहन चालक खुले नाले के पास पहुंचकर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचते हैं। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि पानी भरने से नाले की गहराई और किनारा स्पष्ट दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन




बच्चों को बाहर खेलने भेजने से डर रहे अभिभावक


खुले नालों के कारण अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि छोटे बच्चे खेलते समय अनजाने में नाले के पास पहुंच सकते हैं। इसी डर से कई अभिभावक बच्चों को अकेले घर से बाहर खेलने के लिए भेजने से बच रहे हैं। लोगों ने नाले को जल्द ढकने और उसके आसपास सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन




शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं


स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने मांग की है कि विभाग मौके का निरीक्षण कर खुले नालों को ढक वाया जाए और तब तक इनके आसपास बैरिकेडिंग व पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें