फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईटीआई में रिक्त सीटों पर ओपन काउंसलिंग शुरू, 30 तक मौका

Fri, 22 Aug 2025 10:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- पांचवीं मेरिट जारी होने के बाद भी 15 प्रतिशत सीटें खाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। पांचवीं मेरिट जारी होने के बाद भी लगभग 15 प्रतिशत सीटें खाली रह गई थीं। इन रिक्त सीटों को भरने के लिए अब ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह काउंसलिंग 30 अगस्त तक जारी रहेगी, जिससे उन अभ्यर्थियों को भी अवसर मिलेगा, जिन्हें अब तक प्रवेश नहीं मिल पाया था।

जिले के कुल नौ आईटीआई संस्थानों में लगभग 2200 सीटें निर्धारित की गई थीं। पांच मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद भी पर्याप्त संख्या में सीटें रिक्त रहने के कारण प्रशासन ने यह निर्णय लिया। संस्थान के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 30 अगस्त के बाद किसी भी परिस्थिति में दाखिला नहीं लिया जाएगा। इस संबंध में सभी अभ्यर्थियों को समय पर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन






इस बार सबसे अधिक दाखिले कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) ट्रेड में हुए हैं। यह विषय विद्यार्थियों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय साबित हो रहा है, क्योंकि रोजगार की संभावनाएं इस क्षेत्र में अधिक मानी जाती हैं।

प्रशासन का कहना है कि ओपन काउंसलिंग से अभ्यर्थियों को यह अंतिम अवसर दिया जा रहा है। यदि निर्धारित समय तक दाखिला प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो उसके बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन




फरीदाबाद स्थित महिला आईटीआई की प्राचार्या संतोष कुमारी ने कहा कि ओपन काउंसलिंग के जरिये सभी रिक्त सीटें भर दी जाएंगी। साथ ही, छात्रों को भी सलाह दी गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर समय पर दाखिला सुनिश्चित करें, ताकि आगे किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें