फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो दिन बंद रहेगी ओपीडी, मरीजों को इमरजेंसी में मिलेगा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज की हालत गंभीर होने पर ऑन कॉल भी डॉक्टरों को बुलाया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके अस्पताल में शनिवार और रविवार को ओपीडी बंद रहेगी। मरीजों का इमरजेंसी में उपचार किया जाएगा। इसके लिए इमरजेंसी में अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती की गई है।

बीके अस्पताल में रोजाना करीब 1500 मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। जिसमें सामान्य रोग, बाल रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है। रक्षाबंधन की छुट्टी के कारण 9 अगस्त शनिवार को ओपीडी बंद रहेगी। वहीं 10 अगस्त को रविवार होने की वजह से ओपीडी बंद रहती है। दो दिन तक अस्पताल की ओपीडी बंद रहने से मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए इमरजेंसी में इलाज करवा सकते हैं। अगर किसी मरीज की हालत गंभीर होती है, तो ऑन कॉल भी डॉक्टरों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा डॉक्टरों की पूरी जांच व मरीज की हालत को देखते हुए अगर रेफर करने की आवश्यकता पड़ती है तो उसको तुरंत रेफर कर दिया जाएगा। पीएमओ डॉ. विकास गोयल ने बताया कि ओपीडी बंद रहेगी लेकिन इमरजेंसी में अतिरिक्त डॉक्टर व स्टाफ की नियुक्ति की गई है। वहीं इमरजेंसी में सभी प्रकार की महत्वपूर्ण दवाएं भी रखी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें