फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में मात्र 42 फीसदी सीटें ही भरी, सात आईटीआई में 1876 सीटों पर चल रही दाखिला प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में अभी 42 प्रतिशत सीटों पर ही एडमिशन हुआ है। जिले की सात आईटीआई में 1876 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है। अभी 786 एडमिशन हुए हैं। आईटीआई फरीदाबाद के प्रिंसिपल गजेंद्र ने बताया कि अभी कई संस्थानों में करीब 58 प्रतिशत सीटें खाली है। जिले में 1090 सीटों पर दाखिला होना बाकी है। गजेंद्र ने बताया कि उनकी संस्थान में 856 सीटों पर दाखिला होना है। तीसरी कटऑफ लिस्ट के बाद भी अभी 461 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा आईटीआई महिला में 224 सीटों में से 134 पर एडमिशन हुआ है। आईटीआई फतेहपुर बिल्लौच में 308 सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें से अभी सिर्फ 202 सीटें ही भरी हैं। मोहना आईटीआई में मात्र 40 सीटों पर दाखिला होना है। जिसमें से सिर्फ 3 सीटों पर हुआ है। इसके अलावा पाली आईटीआई में 220 सीटों में से 137 सीटें भरी गई है। तिगांव आईटीआई में 44 सीटों पर एडमिशन हो रहे हैं। जिसमें से 19 सीटें खाली पड़ी हुई है। इसके अलावा ऊंचा गांव में महिला आईटीआई में 184 सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। इसमें से 100 सीटें खाली हैं। आंकड़ों के अनुसार जिले की सात आईटीआई संस्थान में 1876 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है। सभी 1090 सीटें खाली हैं। वहीं, सोमवार को चौथी कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद 15 से 17 नवंबर तक एडमिशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें