फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालीबाल खिलाड़ी मोहित हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल खिलाड़ी मोहित हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

होडल। मुंडकटी थाना क्षेत्र में 27 दिसंबर की रात को वॉलीबाल खिलाड़ी की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार की सुबह अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे पुलिस को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बंचारी निवासी अरुण उर्फ अन्ने है।
विज्ञापन

बता दें कि 27 दिसंबर की शाम होडल बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान वकील लाखाराम सौरोत जब अपने पुत्र मोहित के साथ गाड़ी में सवार होकर होडल से अपने गांव जा रहे थे। उसी दौरान रंजिश के कारण दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन युवकों ने उन पर हमला कर दिया था और उनके पुत्र मोहित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें पुलिस ने लाखाराम की शिकायत पर गांव निवासी अरुण, विनोद, यशवीर व धनोज सहित दो अन्य के खिलाफ हत्या व अन्य घाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। थाना प्रभारी रमेश कुमार के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी अरूण अटोहा मोड़, पलवल के पास खड़ा हुआ है। जो कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर आरोपी अरूण को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लगभग 8-9 महीने पहले उसका मोहित के साथ झगड़ा हुआ था। मोहित ने उसे थप्पड़ मार दिया था। जिसकी रंजिश को रखते हुए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहित को गोली मारने की योजना बनाई और 27 दिसंबर को वारदात को अंजाम दे दिया। उन्होने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया है। जिसमें पुलिस वारदात में प्रयोग किया गया हथियार बरामद करने व अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए आरोपी से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें