फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने सब्जी मंडी में जुआ खिलाते दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने सब्जी मंडी में जुआ खिलवाते दो को पकड़ा
विज्ञापन

पलवल। प्रदेश में अब मंत्रियों और विधायकों द्वारा छापेमारी करना एक पब्लिक स्टंट बन गया है। इसी सिलसिले में रविवार की सुबह पलवल से भाजपा विधायक दीपक मंगला ने सब्जी मंडी में जुआ खिलवाते दो लोगों को मौके पर पब्लिक के सहयोग से पकड़वाकर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि आधा दर्जन जुआरी मौके पर फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की कारवाई शुरू कर दी है। पलवल से भाजपा विधायक दीपक मंगला को पिछले लंबे समय से शिकायत मिल रही थी की मंडी में कुछ लोग खुलेआम जुआ खिलाते हैं और भोली भाली जनता को लूट रहे हैं लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वो फरार हो जाते हैं आप उनके खिलाफ कारवाई करें। जैसे ही भाजपा विधायक को रविवार को जुआरियों की सूचना मिली तो वो स्वयं अपने समर्थकों के साथ मौके पर ही सब्जी मंडी पहुंच गए और दो जुआरियों को जनता के सहयोग से मौके पर दबोच लिया। उसी दौरान आधा दर्जन जुआरी मौके से भाग निकले। मामले की सूचना पलवल विधायक दीपक मंगला ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में पलवल विधायक दीपक मंगला ने कहा कि लगभग एक साल से यहां जुआ खेलने का काम किया जा रहा था। जिससे जनता परेशान थी। दो जुआरियों को मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है आगे भी इस तरह गलत कार्य करने वालों पर वो कारवाई करेंगे। पलवल में अवैध काम करने वालों की अब खैर नहीं है, चाहे अपराधी कितना भी बड़ा क्यों न हो उन्हें किसी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें