फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक पौध-एक संकल्प’ अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। विद्यार्थियों, कर्मचारियों व समाज के लोगों को नियमित रूप से पौधरोपण गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए ने ‘एक पौध-एक संकल्प’ अभियान का शुभारंभ किया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली’ है। जिसका उद्देश्य मनुष्य द्वारा पर्यावरण को हुए नुकसान से बचाने के सभी संभव प्रयास करना है।
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने की। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. एसके गर्ग, विभिन्न विभागाध्यक्षों व अधिकारियों ने हिस्सा लिया और पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। पर्यावरण विज्ञान विभाग की अध्यक्षा डॉ. रेणुका गुप्ता ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जन्मदिन, वर्षगांठ या त्यौहारों जैसे किसी विशेष अवसर पर कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना व उसकी देखभाल एवं पोषण करने का संकल्प लेने का आग्रह करना है। इस मौके पर वसुंधरा इको-क्लब के सदस्य डॉ. हरीश कुमार, डॉ. साक्षी, डॉ. रूपाली मदान, डॉ. प्रीति, डॉ. प्रशांत, डॉ. सोमवीर, मनीष गुप्ता, डॉ. अनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें