फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 5 को चलाया जाएगा एक पौधा देश के नाम अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को बीके अस्पताल में आयोजित होने वाले एक पौधा देश के नाम अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पर्यावरण आयोग, हरियाणा के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी ने बुधवार को अशोका एन्क्लेव स्थित अपने कार्यालय में सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।बैठक में पौधारोपण अभियान की रूपरेखा, जनभागीदारी बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और व्यापक स्तर पर पौधारोपण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में मनीष गोयल, हरिंदर सिंह, अभय, अजय बंसल, भूदेव भड़ाना और उज्ज्वल रॉय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक पौधारोपण कराने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें