फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने 9.34 लाख की ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने 9.34 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमित यूपी, मथुरा का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि सुमित ने अपना बैंक खाता आगे ठगों को दिया हुआ था।
विज्ञापन

इसके खाते में ठगी के 50 हजार रुपये आए थे। आरोपी एलएलबी का छात्र है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-77 के रहने वाले व्यकित ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया कि उनके व्हॉट्सएप पर एक अंजान नंबर से लिंक आया। इस पर पार्ट-टाइम काम के लिए गूगल मेप्स पर रेटिंग और कमेंट करने के लिए कहा गया। इस पर क्लिक करते ही वो एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ गए। इसके बाद उन्होंने टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क में मुनाफे के लालच में आकर 9.34 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें