फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक से आए हमलावरो ने मारी घर के बाहर खड़े युवक को गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव तिगांव में अपने घर के सामने खड़े एक युवक पर कार और मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोलियां चला दी। इसमें वह घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना तिगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पवन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे वह अपने घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान लाल रंग की एक मोटरसाइकिल उसके घर के पास आकर रुकी, जिस पर गांव शाहबाद निवासी कपिल और दो अन्य युवक सवार थे। उसके कुछ देर बाद ही एक कार आकर रुकी, जिसमें से गांव शाहबाद के ही दीपक, हरेंद्र और एक अन्य युवक उतरा। आरोप है कि हरेंद्र के हाथ में पिस्टल थी और दीपक के पास कट्टा था। उन्होंने कार से उतरते ही गोलियां चला दी। इसमें एक गोली उसके दाहिने पैर में लगी। हमला करने के बाद सभी आरोपी गांव भूआपुर की तरफ भाग गए। थाना तिगांव प्रभारी जसवीर का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराध शाखा की टीम भी आरोपियों की तलाश कर रही है। कुछ संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें