नूंह। नगीना थाना क्षेत्र के मोहलाका गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा होने का मामला सामने आया है। झगड़े में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद नौ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
रॉबिन पुत्र जाहिद निवासी मोहल्ला का ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पुरानी रंजिश के चलते झिमरावट गांव के अजरुद्दीन, जान मोहम्मद व उमरदीन अपने साथियों के साथ आए और मेरे पिता के ऊपर लाठी डंडो से हमला कर दिया। जिसमें पिता के शरीर में गहरी चोट आई है। घायल को इलाज के लिए राजस्थान के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थाना प्रभारी सचिन का कहना है कि झगड़े कि शिकायत मिली है जिसके आधार पर करीब नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद