फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: कब्र खोदकर निकाला शव, सिर काटा, तंत्रमंत्र की आशंका

Thu, 20 Jun 2019 11:44 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
तांत्रिक (फाइल फोटो)
विज्ञापन

फरीदाबाद में बाईपास रोड सेक्टर-64 स्थित कब्रिस्तान में दफनाए गए एक शव को कब्र से बाहर निकालकर किसी ने सिर काट लिया। शव सेक्टर-62 स्थित आशियाना निवासी बाबू खान नामक वृद्ध का था, जिनकी एक सप्ताह पहले ही मौत हुई थी। सूचना मिलने पर मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए। घटना को तंत्रमंत्र से जोड़कर देखा जा रहा है। सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ऊंचा गांव स्थित मस्जिद के इमाम मौलाना जमालुद्दीन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उन्हें चांद मोहम्मद नामक युवक ने आकर जानकारी दी कि बाईपास रोड स्थित कब्रिस्तान में एक कब्र खुदी पड़ी है। पहले तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ, मगर युवक अपने मोबाइल में मौके की वीडियो बनाकर लाया था। चांद मोहम्मद के पिता हनीफ ठेकेदार की 5 जून को मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को वह अपने पिता की कब्र पर फूल चढ़ाने गया था। इस दौरान उसने पास ही एक कब्र को खुदे हुए देखा। 

इस पर मौलाना जमालुद्दीन मस्जिद से जुड़े अन्य लोगों को लेकर कब्रिस्तान पहुंचे। पता चला कि कब्र आशियाना, सेक्टर-62 निवासी 92 वर्षीय बाबू खान की है। बाबू खान की मौत 13 जून को हुई थी और उसी दिन उनको सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। बाबू खान के परिजनों को भी सूचित कर मौके पर बुला लिया गया। सूचना मिलने पर थाना सदर बल्लभगढ़, आदर्श नगर थाना पुलिस के अलावा कई थानों की पुलिस, क्राइम ब्रांच, फोरेंसिक टीम के अलावा डॉग स्कवॉड भी मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच पड़ताल की। आसपास सर्च अभियान चलाया, मगर कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस जांच के बाद वहां मौजूद समाज के लोगों ने धार्मिक रिवाज के अनुसार शव को दोबारा दफना दिया।  पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस ने थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सदर के अलावा सेक्टर 65 क्राइम ब्रांच की टीम भी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें