फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पानी के लिए मचा हुआ है हाहाकार, केजरीवाल सरकार गहरी नींद में: बीजेपी

Thu, 20 Jun 2019 08:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीजेपी ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि दिल्ली में भीषण गर्मी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इसके बावजूद दिल्ली सरकार गहरी नींद में सो

विज्ञापन

रही है। दिल्ली को पानी मिलने तक भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को मनोज तिवारी ने कहा कि पानी के लिए भाजपा के कार्यकर्ता सभी जिलों में संघर्ष कर
रहे हैं। संगम विहार और देवली में जल संकट के कारण स्थानीय लोगों के साथ भाजपा नेता विजय जौली ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया।

सांसद विजय गोयल ने दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ से पानी की समस्या पर उचित जवाब न मिलने पर दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर पर धरना दिया। नई दिल्ली की सांसद
मीनाक्षी लेखी ने आरके पुरम स्थित दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर पर, दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने ओखला स्थित दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर पर स्थानीय लोगों
विज्ञापन

की अगुवाई में पानी की किल्लत को लेकर धरना प्रदर्शन किया। 

विजेंद्र गुप्ता ने जलबोर्ड कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
वहीं बृहस्पतिवार को उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद हंसराज हंस, दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नरेला स्थित जलबोर्ड
विज्ञापन

कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जब तक दिल्ली के लोगों की पानी की समस्या को हल नहीं कर दिया जाता है तब तक दिल्ली भाजपा हर मोर्चे पर
केजरीवाल सरकार का घेराव करते हुए अपना संघर्ष जारी रखेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें