फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सोशल मीडिया के जरिये माहौल बिगाड़ने की कोशिश में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। पल्ला थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति को आपत्तिजनक संदेश भेजा था। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक 26 वर्षीय सनोवर है, जो हरकेश नगर का रहने वाला है। मामला 14 नवंबर की रात का है, जब सनोवर ने हरकेश नगर में रहने वाले एक व्यक्ति के व्हाट्सएप पर धार्मिक भावना आहत करने वाला संदेश भेज दिया। मैसेज देखकर पीड़ित मानसिक तनाव में आ गया और अगले दिन 15 नवंबर को थाना पल्ला में इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब सनोवर के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं उसने अन्य लोगों को भी ऐसे संदेश तो नहीं भेजे। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि शहर का माहौल शांत और सौहार्दपूर्ण बना रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें