फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 17.13 लाख की ठगी के मामले में खाताधारक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एलआईसी पॉलिसी में निवेश के नाम पर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एलआईसी पॉलिसी में निवेश के नाम पर 17.13 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने खाताधारक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार फरीदाबाद निवासी महिला ने साइबर थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक अनजान नंबर से व्हॉट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि यदि आप 22 हजार रुपये की एलआईसी पॉलिसी लेते हो तो आपको 1 करोड़ रुपये मिलेंगे। जिसके बाद शिकायतकर्ता को ठगों द्वारा अलग-अलग प्रकार के ऑफर देकर उससे कुल 17.13 लाख रुपये अलग-अलग खाते में डलवा लिए। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नहीं मिला। महिला की शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने मंगत (23) निवासी जिला मानसा पंजाब को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि मामले में आरोपी मंगत खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगों को दिया था। खाते में ठगी के 2 लाख रुपये आये थे। आरोपी 8 वीं पास है व ढाबा चलाने का काम करता है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें