फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे के बहाने 5.74 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे के बहाने 5.74 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 22 साल का विकास राजस्थान जोधपुर का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मामले में बैंक खाताधारक है। इसने अपना बैंक खाता आगे ठगों को दिया था। इसके खाते में ठगी के 68 हजार रुपये आये थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है।

ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत ऊंचा गांव के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 12 जुलाई 2025 को उनके टेलीग्राम पर शेयर बाजार में निवेश कर पैसे कमाने बारे एक मैसेज मिला। शिकायतकर्ता ने निवेश करने की सहमति जताई और फिर उनके पास एक लिंक भेज कर निवेश खाता खुलवाया गया। निवेश के लिए शिकायतकर्ता ने 34 हजार रुपये ठगों के पास भेजे। इसके बदले उन्हें 3900 और 11900 रुपये खाते में मुनाफे के तौर पर भेजे गये। फिर शिकायतकर्ता ने ठगों के कहे अनुसार निवेश करना शुरू किया और 5.74 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में रिफंड के लिए कहा गया तो आरोपियों ने और रुपये निवेश करने को कहा। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें