फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के बहाने 3.22 लाख की ठगी के मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने काबू किया
विज्ञापन

आरोपी को पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के बहाने 3.22 लाख रुपये ठगी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 30 साल का निर्मल तेजी राजस्थान बीकानेर का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी निर्मल तेजी मामले में बैंक खाताधारक है। इसने अपना बैंक खाता आगे ठगों को दिया था। आरोपी एक प्राइवेट बैंक में सफाई का काम करता है। इसके खाते में ठगी के 81 हजार रुपये आये थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत एनआईटी इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनके टेलीग्राम पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज में टेलीग्राम टास्क पूरा कर पैसे कमाने बारे बताया गया था। इस पर शिकायतकर्ता ने प्रीपेड टेलीग्राम टास्क में अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये कुल 3.22 लाख रुपये निवेश किये। बाद में रिफंड नहीं मिला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें