फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगों ने 5 लोगों से ठग लिए 6.99 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग बहाने से की गई ठगी
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना एनआईटी व बल्लभगढ़ में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 5 लोगों से 6.99 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में एक महिला भी शामिल है। ठगों ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर, टेलीग्राम प्रीपेड टास्क, क्रेडिट कार्ड वेरिफिकेशन, ट्रेफिक चालान का लिंक भेजकर आदि बहानों से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामलों में जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत गिरीश कुमार ने दी है। इनका आरोप है कि 17 अक्तूबर को व्हाट्सएप पर लिंक आया था। लिंक पर क्लिक किया तो 18 अक्तूबर को इनके नंबर पर 2 मैसेज आए। इनके खाते से 49999 और 4980 रुपये की 2 ट्रांजेक्शन हो गई। आरोप है कि 54989 रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन

दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत जवाहर कॉलोनी के अरविंद सिंह ने दी है। 10 दिसंबर को इन्होंने क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इनका आरोप है कि 12 दिसंबर को एक नंबर से कॉल आई। आरोपी ने बैंककर्मी बनकर क्रेडिट कार्ड वेरिफिकेशन के नाम पर पेन कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य डिटेल ली। आरोप है कि बाद में इनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 21222 रुपये ठग लिए गए।
तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ के रहने वाले मोहन ने दी है। इनका आरोप है कि 9 जनवरी को ये व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े। कंपनी की ओर से वर्क फ्रॉम होम का कार्य दिया गया। फिर कुछ टास्क देकर 150 रुपये ट्रांसफर इनके खाते में किए। बाद में टेलीग्राम पर जोड़कर प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 4.02 लाख रुपये ठग लिए गए।
चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत एक महिला ने दी है। इनका कहना है कि 23 नवंबर की रात को इन्हें एक नंबर से कॉल आई। आरोपी ने कुछ देर बातचीत में इनसे डिटेल ली और बाद में इनके बैंक खाते से 32411 रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन

पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत मुकेश कुमार ने दी है। इनका आरोप है कि 4 जनवरी की शाम को एक नंबर से इन्हें चालान का लिंक आया। 590 रुपये का चालान भरने के लिए लिंक पर क्लिक कर अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल डाली। आरोप है कि बाद में इनके बैंक खाते से 189121 रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें