फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के बहाने 21.45 लाख रुपये की ठगी में एक धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी गौतम गाजियाबाद का रहने वाला
विज्ञापन

4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क में निवेश पर मुनाफा दिलाने के बहाने 21.45 लाख रुपये की ठगी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गौतम यूपी गाजियाबाद के मालीवाडा मोहल्ला का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गौतम खाताधारक है। इसके खाते में ठगी के 20 हजार रुपये आये थे। आरोपी गाजियाबाद में डिलीवरी बॉय का काम करता है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत न्यू भारत कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 15 अक्तूबर 2025 को उनके टेलीग्राम पर एक मैसेज आया। इसमें घर बैठे पैसे कमाने बारे लिखा था। संपर्क करने पर उन्हें बताया गया कि कुछ टास्क पूरे करने होंगे, जिनके बदले पैसे दिये जायेगे। बाद में कहा गया कि प्रीपेड टास्क में निवेश करने पर मुनाफे के साथ रिफंड मिलेगा। लालच में आकर शिकायतकर्ता ने आरोपियों के कहे अनुसार टास्क के नाम पर 2145102 रुपये निवेश कर दिए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें