फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अपहरण और हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। अपराध शाखा डीएलएफ ने अक्तूबर 2025 में हुए अपहरण और हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश कुमार मोहन के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए टीम ने हत्या की साजिश में शामिल आरोपी को कैली गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय अब्दुल के रूप में हुई है, जो इसी मामले के मुख्य आरोपी का भाई है।
विज्ञापन


मामले की शुरुआत सात अक्तूबर 2025 को हुई थी, जब इंद्रा नगर निवासी नवीन ने थाना सेक्टर-8 में अपने बेटे कृष्णा के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। नवीन ने बताया था कि उनका बेटा किसी काम से घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा और उसे शक था कि उसका अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने तुरंत अपहरण की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू की थी। अपहरण के अगले ही दिन यानी आठ अक्तूबर 2025 को कृष्णा का शव बाटा फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक के पास बरामद हुआ। पूछताछ के बाद आरोपी अब्दुल को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें