फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली चोरी रोकने गई टीम पर हमले के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। तिगांव थाना एरिया में बिजली चोरी रोकने गई टीम पर हमला करने व बंधक बनाने के मामले में एक आरोपी को तिगांव थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तिगांव गांव निवासी रोहित के तौर पर हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी रोहित एक ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी में काम करता है। इसने परिवार वालों के साथ मिलकर बिजली विभाग की टीम के लोगों को पीटा था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

तिगांव इलाके में ये वारदात सोमवार 14 अप्रैल को हुई थी। बिजली विभाग के जेई प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिजली चोरी के मामले पकड़ने टीम सोमवार को मिर्जापुर से गांव सदपुरा पेट्रोल पंप के सामने चेकिंग कर रही थी। तभी एक घर पर नागर निवासी लिखा था तो वहां मेन केबल से एक अलग केबल लगा कर बिजली चोरी करना पाया गया। टीम वीडियो बनाने लगी तो घर से कुछ लोग निकलकर आए और गाली-गलौच करने लगे। फिर विभाग की टीम के सदस्यों को घसीटकर वे मकान के अंदर ले गए और बंधक बनाकर पीटा। जबरन वीडियो डिलीट कराई गई और मोबाइल तोड़ दिया गया। आरोप लगाया गया कि दोनों कर्मचारियों के पर्स लेकर जबरन लगभग 10 हजार रुपये, आईडी आदि छीन लिए। तिगांव थाना पुलिस अब एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें