फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मारपीट व फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 3 नवंबर की रात एनआईटी-1 इलाके में हुई थी वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी-1 इलाके में 3 नवंबर की रात को मारपीट व गोली चलाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गौतम भाटिया सैनिक कॉलोनी में रहता है। पूछताछ में सामने आया कि जतिन और इक्षित की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जब इक्षित अपने दोस्त के साथ जा रहा था तो जतिन ने रास्ते में रोक लिया। जतिन के कहने पर सभी ने मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट की। इस दौरान एक अन्य आरोपी ने इक्षित व हिमांशु पर फायर भी किया और फिर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम पूछताछ कर रही है। मामले में एनआईटी निवासी पीयूष ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि 3 नवंबर की देर रात को दोस्त इक्षित व जतिन की आपस में लड़ाई हो गई थी। इस पर जतिन ने अपने साथी गौतम व अन्य के साथ मिलकर इक्षित व हिमांशु को फावड़ा चौक एनआईटी-1 पर रोककर मारपीट की और इक्षित पर गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। मामले में अब एक आरोपी को अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें