फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रुपये दोगुने करने का झांसा देकर 5 लाख की ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाना में दर्ज की गई एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कोतवाली थाना इलाके में एक व्यक्ति को रुपये दोगुने करने की स्कीम के झांसे में लेकर 5 लाख रुपये निवेश करा लिए गए। आरोप है कि निवेश कराने के बाद तय समय पर रुपये दोगुने कर देने की बजाय आरोपी बहाने बनाते हैं। मामले में पीड़ित ने शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस को शक है कि ऐसे अन्य निवेशक भी हो सकते हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कर टीम ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस को मामले में शिकायत सेक्टर 56 निवासी आनंद कुमार ने दी है। इनका कहना है कि बाटा पुल के पास हाईटेक इंफ्राकॉन लिमिटेड कंपनी का ऑफिस है। ये कंपनी के कर्मचारी लोगों को पैसे निवेश कर दोगुने करने की स्कीम के बारे में बताते थे। साल 2014 में आनंद ने भी कंपनी की स्कीम में 5 लाख रुपये निवेश किए थे। कंपनी के कर्मचारियों ने भरोसा दिया कि जल्द ही आपकी निवेश रकम दोगुनी हो जाएगी। आरोप है कि कई साल बीतने के बाद भी कंपनी ने उनकी निवेश रकम वापस नहीं की। पैसा मांगने पर हर बार उसे कोई ना कोई बहाना बनाकर टरका दिया जाता। परेशान होकर शिकायत पुलिस को दी गई। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें