फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बच्चों को अगवा कर फिरौती मांगने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने बच्चे को अगवा कर फिरौती मांगने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान समीम (25) बड़खल कॉलोनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मौसी का लड़का आशीष उनके साथ रहता है। 5 जून की रात करीब 9 बजे आइसक्रीम खाने बाहर गया था। वह वापस नहीं आया, जब उसके दोस्त ऋषभ के पिता के पास कॉल किया तो पता चला कि ऋषभ भी आशीष के साथ गया था। ऋषभ के पिता ने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति का कॉल आया, जो 30 हजार रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने ऋषभ को फोन करके सिद्धदाता आश्रम के पास बुलाया। जहां से आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ दोनों लड़कों को गाड़ी में बैठा कर एसजीएम नगर में एक ओयो होटल में ले गया और वहां पर दोनों को बंधक बना कर रखा। फिर आरोपी ने ऋषभ के घर वालों को फोन करके 30 हजार रुपये फिरौती की मांगी। जिस पर उसके परिजनों ने आरोपी के फोन पर 5000 रुपये भी भेजे। आरोपी पर पहले से लड़ाई झगड़ा व शस्त्र अधिनियम के 4 मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें