फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गांजा बिक्री का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पथराव

Sat, 14 Jun 2025 12:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल । शहर के वार्ड नंबर-23 स्थित ट्रैक्टर मार्केट में नशा माफिया के खिलाफ चल रहे धरने के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों पर नशा तस्करों ने पथराव कर दिया। आरोपियों ने प्रदर्शनकारियों को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पार्षद दिनेश सैनी की शिकायत पर यह मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर मार्केट में लंबे समय से गांजे की अवैध बिक्री हो रही है। स्थानीय निवासियों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोला था और रात में भी पहरा देना शुरू किया।

शुक्रवार को धरने पर बैठे लोगों को धमकी दी गई और हथियार लहराए गए। स्थानीय महिलाओं के साथ बदसलूकी की शिकायतें भी सामने आई हैं।

शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद ने बताया कि पार्षद की ओर से शिकायत मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें