फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निवेश के बहाने 5.39 लाख की ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- इंदौर निवासी है आरोपी, पांच दिन के रिमांड पर लेकर हो रही पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 5.39 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी राज बहादुर मध्यप्रदेश के इंदौर से है। पूछताछ में पता चला कि उसने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को दे रखा था। इसी खाते में ठगी के 5.39 लाख रुपये आए थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ सेक्टर-2 के रहने वाले युवक ने दी थी। इसमें कहा गया कि उन्हें एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को निवेश कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि उसकी कंपनी शेयर बाजार में निवेश कराकर दोगुना मुनाफा दिलाती है। झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने बताए गए बैंक खातों में 5.39 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें