फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के बहाने ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीग्राम टास्क के बहाने ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- आरोपी रिछपाल राजस्थान नागौर का रहने वाला
- उसे 4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के बहाने 2.42 लाख रुपये की ठगी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 27 साल का रिछपाल राजस्थान नागौर का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रिछपाल ने अपना बैंक खाता आगे ठगों को दे रखा था। इसके खाते में ठगी के 1.04 लाख रुपये आए थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।

ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-19 की रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 16 अक्तूबर को उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। इसमें वर्क फ्रोम होम कर पैसे कमाने बारे लिखा था और मैसेज के साथ एक लिंक भी आया। लिंक पर क्लिक करने के बाद महिला टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ गई। वहां महिला को टास्क के बारे में बताया गया और कहा गया कि तीन टास्क के बाद उसे सदस्यता लेनी होगी और हर टास्क के बदले उसे 50 रुपये दिये जायेगे। बाद में टास्क के बहाने महिला से 2.42 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें