फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: परिचित बनकर 80 हजार की ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पकड़ा आरोपी
विज्ञापन

आरोपी काले खान यूपी मथुरा का रहने वाला

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। परिचित बनकर 80 हजार रुपये की ठगी मामले में एक आरोपी को साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी काले खान उर्फ काला यूपी मथुरा का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी काले खान ठगों को बैंक खाते उपलब्ध करवाने का काम करता था। आरोपी ने खाताधारक आशिफ का खाता लेकर आगे ठगों को उपलब्ध कराया था। इस खाते में ठगी के 20 हजार रुपये जमा हुए थे।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि खाताधारक आशिफ को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पकड़े गए आरोपी काले खान को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-4 की रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में महिला ने बताया कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को महिला का परिचित बताते हुए कहा कि वह उसके खाते में कुछ पैसे भेज रहा है। इसके बाद कथित जानकार ने शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप पर तीन ट्रांजेक्शन के स्क्रीन शॉट भेजे और एक स्कैनर भेजा। स्कैनर को स्कैन करने पर शिकायतकर्ता ने कथित जानकार को तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 80 हजार रुपये भेज दिए। बाद में जब शिकायतकर्ता ने अपने खाते का बैलेंस चेक किया तो उसके खाते में कोई रकम नहीं आई थी। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें