फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 4.50 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी का कनेक्शन काटने का डर दिखाकर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़ा आरोपी
4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारी बनकर पानी कनेक्शन काटने का डर दिखाकर 4.50 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल झारखंड के गिरीडीह जिले के अटका गांव का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि वह खाताधारक है और 9वीं पास है। उसके बैंक खाते में ठगी के 40 हजार रुपये आये थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-19 की रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि 21 नवंबर 2025 को उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। इसमें पानी का कनेक्शन काटने बारे लिखा हुआ था। फिर उनके पास एक अन्य नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने आपको नगर निगम फरीदाबाद का कर्मचारी बताया और मैसेज के लिंक से 13 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा। फिर शिकायतकर्ता ने भुगतान के लिए उस लिंक पर अपने खाता की जानकारी भर दी। बाद में उनके बैंक खाते से 4.50 लाख रुपये कट गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें