फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ड्रैगन मार्शल आर्ट्स अकादमी बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनआईटी-2 में किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। एनआईटी-2 स्थित किक बॉक्सिंग अकादमी में शनिवार को 25वीं जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। ड्रैगन मार्शल आर्ट्स अकादमी की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। वहीं फरीदाबाद किक बॉक्सिंग अकादमी की टीम दूसरे और योगेंदर मार्शल आर्ट्स अकादमी की टीम तीसरे पायदान पर रहीं। हालांकि अब तक आयोजक की ओर से एकल मुकाबलों के नतीजे साझा नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन



बता दे कि इस जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में फरीदाबाद के कई कॉलेज और स्कूलों के कुल 300 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे थे। जिला किक बॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें